उत्तराखण्ड दुर्घटना नैनीताल रामनगर

रामनगर में हादसा , एक की मृत्यु ! दो युवतियों समेत एक युवक घायल , हायर रैफर सेंटर !

#दुर्घटना_ब्रेकिंग -:- सांवल्दे में एक दुर्घटना ! एक युवक की मृत्यु ! तीन लोगों के हैड इंजुअरी ! बाइक स्कूटी की टक्कर ! तीन लोगों में दो युवतियाँ…. ! तीनों रैफर !

#प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक स्कूटी में दो युवतियाँ और एक युवक गौजानी की ओर आ रहे थे और बाइक सवार युवक रामनगर से सांवल्दे की ओर आ रहा था ! स्कूटी और बाइक की आमने सामने की टक्कर में हादसा हुआ !

#बंबाघेर रामनगर निवासी 55 वर्षीय दीपक मसीह की बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। स्कूटी में चालक दीपक आर्य( 25y, कानिया निवासी) चला रहा था। पूजा (26y, कानिया निवासी) और दिव्या( 20y, ज्योलिकोट,नैनीताल) भी सवार थीं, जो सांवल्दे के रिसॉर्ट में काम करती हैं।

#हादसे में घायल बाइक सवार दीपक मसीह को हॉस्पिटल में लाते हुए मृत घोषित कर दिया तथा दीपक , पूजा और दिव्या की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

#ramnagar #uttarakhand