#रामनगर से महिला भी हो सकती है भाजपा दावेदार ! इस कड़ी में भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता माया रावत भी प्रबल दावेदारों में से हैं ! 1993 से भाजपा की सदस्य हैं… 2007 में पंपापुरी से सभासद रह चुकी हैं…. !

#भाजपा के कर्मठ और संगठन के समर्पित सिपाही स्व खुशाल रावत की धर्मपत्नी माया रावत ने भाजपा को 90 के दशक से सींचा है… 90 के दशक में महिला मोर्चा नगर मंत्री रह चुकी हैं… भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं! वर्तमान में समाज कल्याण बोर्ड की सदस्या हैं !
#माया_रावत… भाजपा की उन चुनिंदा महिला नेताओं में हैं जो पार्टी से जुड़ीं तो फिर पार्टी को ही आगे बढ़ाने में महत्ती भूमिका निभाने में रम गईं… मीडिया बाजी से दूर.. बस पार्टी के लिए कार्य करना… उनकी दिनचर्या में शामिल रहा है… ! लगभग 55 वर्षीया माया रावत ने अपनी जिंदगी के 33 साल से अधिक पार्टी को समर्पित कर दिए… उनके पति का सपना था कि एक दिन वो Narendra Modi को पीएम बनता देखें… परंतु 2012 में स्व खुशाल सिंह रावत का हार्ट अटैक से निधन हो गया… और वो अपनी आंखों से उस सपने को पूरा होते नहीं देख पाए !
#गौरतलब है कि माया रावत…. पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्व बची सिंह रावत के परिवार से हैं….. खैर… माया रावत सादगी पूर्ण जीवन में विश्वास करती हैं… और पार्टी के प्रति समर्पण भाव से अपना कर्तव्य निभा रही हैं…. तो आप बताएं … क्या भाजपा की ये समर्पित नेता… जो मीडिया से रहती हैं दूर… बन सकती हैं भाजपा की प्रत्याशी ?
Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt BJP Uttarakhand
#ramnagar #uttarakhand



