28 अगस्त 2026 , रामनगर
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के रामनगर आगमन पर दुर्गादावी मैदावन मोटर मार्ग के लिए प्रयासरत लोगों ने अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा !

दुर्गादेवी–मैदावन मोटर मार्ग को विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की लंबे समय से बंद पड़ी सड़क को आम लोगों के लिए खुलवाने की मांग को लेकर रामनगर पहुंचे पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा।
समिति के पदाधिकारियों ने सांसद को अवगत कराया कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत पुराना और महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वन विभाग की लापरवाही के कारण मार्ग बंद होने से ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को वर्तमान में लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी हो रही है।प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि जनहित को देखते हुए दुर्गादेवी–मैदाबन मोटर मार्ग को शीघ्र खोला जाए, ताकि आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हो।

सांसद अनिल बलूनी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और इस विषय में जल्द से जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष कैप्टन बलवंत सिंह रावत, संरक्षक शिशुपाल सिंह रावत,महावीर सिंह रावत,अरविंद सिंह,सुरेंद्र सिंह,सूरजपाल सिंह,अजय भदोला,सुरेंद्र प्रसाद, कैप्टन विनोद सिंह रावत,दीपक सिंह रावत,मंगल सिंह,महिपाल सिंह,वीरेंद्र सिंह रावत,डबल सिंह रावत, अनिल रावत,ज्ञानेंद्र सिंह रावत,धीरेन्द्र रावत आदि मौजूद रहें।



