स्वच्छता मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
बरेली, 30 सितम्बर 2026।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर में शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यू.एस. नाग के मार्गदर्शन में स्वच्छता मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर एवं वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा सक्सेना द्वारा कुल 30 स्वच्छता मित्रों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप के 04 मामले, त्वचा संक्रमण के 03 मामले तथा पी.आई.वी.डी. के 02 मामले पाये गए। चिन्हित मामलों में संबंधित स्वच्छता मित्रों को मौके पर ही उचित चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

मंडल चिकित्सालय द्वारा स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में लगे कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी एवं उनके कल्याण को सुनिश्चित करना है।



