कार्बेट टाइगर रिजर्व, उत्तराखण्ड, रामनगर, नैनीताल
दिनांक 16 जुलाई, 2026
“हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़़ माँ के नाम” थीम के साथ कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं पी.एन जी.पी.जी. कॉलेज, रामनगर में हरेला पर्व-2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया
उत्तराखण्ड की समद्ध लोक परम्परा एवं प्रकृति संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व-2026 का आयोजन “हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड माँ के नाम” थीम के साथ पी.एन.जी.पी.जी. कॉलेज, रामनगर एव कार्बेट टाइगर रिजर्व के मुख्यालय में हर्षोल्लास एवं जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना तथा प्रकृति के प्रति लोगों में उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीवान सिंह बिष्ट, माननीय विधायक, रामनगर ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति में हरेला पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिकाधिक क्षारोपण कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में अपनी सक्रिय भमिका निभाने का आह्वान किया ।
ड. साकेत बडोला, आई.एफ.एस. फील्ड डायरेक्टर, कार्बेट टाइगर रिजर्व ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता एवं संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अपनी माता के सम्मान में लगाकर उसक सरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे जन-जन तक पहँचाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एव फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण, वन एवं वन्यजीवों के महत्व, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में कार्बेट टाइगर रिजर्व के मुख्यालय परिसर में भी हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्बेट टाइगर रिजर्व के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण उपलब्धकराने का संदेश दिया गया। हरेला पर्व, वर्ष 2026 क राज्य स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन जागेश्वर (अल्मोडा) से किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा वीडियो कॉ्रंसिंग (वी.सी.) के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम का कार्बेट टाइगर रिजर्व मुख्यालय में भी सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के संकल्प को दोहराया।
उक्त कार्यक्रम में श्री दीवान सिंह बिष्ट, माननीय विधायक, रामनगर, डॉ. साकेत बड़ोला, आई.एफ. एस. फील्ड डायरेक्टर, कार्बेट टाइगर रिजर्व, श्री राहुल मिश्रा, आई.एफ.एस. उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, श्री दिनेश मेहरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री. श्री राकेश नैनवाल. प्रदेश मंत्री. भा०ज०पा०. श्री नरेन्द्र शर्मा समाज सेवी, श्री संजय डोर्बी, किसान आयोग अध्यक्ष, श्री गणेश रावत, जिला उपाध्यक्ष, नैनीताल, श्री इन्दर सिंह रावत, समाज सेवी, श्री मदन जोशी, विधायक प्रतिनिधि, पूरन नैनवाल, भा०ज०पा० सदस्य, श्री बिन्दर पाल, पाक वार्डन, डॉ० पुनीता कुशवाहा, प्रभारी प्रद्यानाचाय्य, डॉ० दुष्यत शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व. डॉ० नीमा राणा, प्रोफेसर, डॉ० सुमन कुमार, प्रोफेसर, डॉ० प्रभाकर त्यागी, प्रोफेसर डॉ० रीमा प्रियदर्शी, प्राफेसर, डॉ0 नेरन्द्र प्रकाश आर्य, प्रोफेसर, डॉ0 सौरभ रावत, प्रोफेसर, डॉ0 पंकज प्रियदर्शी, प्रोफेसर, श्री नवीन पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी, श्री प्रमोद त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी शोध एवं अनुश्रवण रेंज, श्री पंकज मंदोलिया, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्री मोहित राठौर, प्रशासनिक अधिकारी मौ० नौशाद, प्रशासनिक अधिकारी सहित बिजरानी एवं शोध रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक उपरिथित रहे ।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपसिथत जनों ने “हर गाँव का यही पैगाम -एक पेड माँ के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुॅचाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया । कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा यह संदेश भी दिया गया कि प्रकृति का संरक्षण केवल वन विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। जनसहभागिता, जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों से ही हरित स्वच्छ एवं समृद्ध पर्यावरण का निर्माण संभव है।
#harela
