25 अगस्त 2026, ऊधमसिंह नगर
आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व किच्छा विधायक राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया गया!
राजेश शुक्ला के आवास पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
राजेश शुक्ला ने भाव विभोर होकर कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाएं मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। इस आत्मीय सम्मान एवं अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार।
पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ मुझे यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का निरंतर प्रयास करूंगा।
#BJP #Uttarakhand #PradeshPravakta #RajeshShukla #BharatiyaJanataParty



