25 अगस्त 2026 , रामनगर
#केदारनाथ_धाम_क्षेत्र_को_संवारने_वाले_अधिकारी
#सरस मेला रामनगर में जौनसारी लोकनृत्य करते हुए चर्चित हुए रामनगर SDM गोपाल चौहान के बारे में कुछ रोचक तथ्य !
उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र में कालसी ब्लॉक के उभरेऊ गाँव के रहने वाले हैं ! पिता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे ! तीन भाईयों में दूसरे नं के गोपाल चौहान बचपन से ही मेधावी थे ! चूंकि बचपन और किशोरावस्था गाँव में ही बीती तो पहाड़ का वो भोलापन और ईमानदारपन स्वभाव में आना लाजिमी है!
#राजकीय इंटर कॉलेज कोटी से 12th करने के बाद SGRA कॉलेज देहरादून से BA किया ,फिर हिस्ट्री से MA किया ….NET और JRF क्वालिफाई किया !
#इंटर कॉलेज में लेक्चरार भी रहे फिर नारायण नगर डिग्री कॉलेज डीडीहाट में सहायक प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दीं ! फिर 2014 में PCS क्वालिफाई किया…. पहली पोस्टिंग रुड़की में मिली… ! #सबसे खूबसूरत तथ्य ये कि 2017 से 2019 तक केदारनाथ में नोठर अधिकारी बने और केदारनाथ धाम को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ! इसके लिए पुरुस्कार भी पा चुके हैं SDM गोपाल चौहान !
#पहाड़ी संस्कृति से बेहद लगाव रखने वाले गोपाल चौहान तेजतर्रार, स्पष्टवादी , ईमानदार, मृदुभाषी और आम आदमी के लिए काम करने वाले अधिकारी माने जाते हैं ! सरस मेले रामनगर में जौनसारी गीत संगीत पर उनका नृत्य सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा में रहा और लोक संस्कृति से प्यार व सम्मान करने वाले उनके मुरीद हो गए !
RAVI KE bindaas Bol-:- रवि के बिंदास बोल
Pushkar Singh Dhami Deepak Rawat IAS Anil Baluni Tirath Singh Rawat Trivendra Singh Rawat
#ramnagar #Uttarakhand



