उत्तराखण्ड क्राइम दुर्घटना धार्मिक न्यूज

रामनगर के वन भूमि में अतिक्रमण हटाने पर DFO पौनीत तोमर की असंवेदनशीलता

31 अक्टूबर 2026, रामनगर   #असंवेदनशील_पत्रकारिता_असंवेदनशील_DFO -:- देहरादून के कुछ पत्रकारों ने रामनगर में अतिक्रमण हटाने पर शीर्षक लिखा… धामी का बुलडोजर मु’स्लिम बस्ती पर चला…. ! DFO पुनीत तोमर ने सनातन के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली से ठीक पहले हिंदुओं के घर भी उजाड़ दिए !

रामनगर के वन भूमि में अतिक्रमण हटाने पर DFO पौनीत तोमर की असंवेदनशीलता

#अरे पत्रकार मित्रों कुछ तो न्यूनतम मर्यादा रख लीजिए…. ये जो मोटरसाइकिल में बैठी…लगभग 101 साल की महिला है… लोगों के अनुसार… जिसे तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम घर से घसीट कर सड़क पर लाई और उसके घर को जमींदोज कर दिया….वो 1960 से इस क्षेत्र में रह रही है…. और हिंदू है…. अनुसूचित जाति से आती है…. ! उसे घसीटकर बाहर लाने में और उसका घर तोड़ने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं हुई… दूसरी तस्वीर में उसके बेटे बहुत पोते पोतियाँ हैं…जो विशुद्ध हिंदू हैं… मुसलमान नहीं !

रामनगर के वन भूमि में अतिक्रमण हटाने पर DFO पौनीत तोमर की असंवेदनशीलता

#DFO_पुनीत_तोमर को स्पष्ट करना चाहिए कि मीडिया में ये खबर किसके कहने पर चली अथवा चलवाई गई ? देहरादून में बैठे पत्रकारों को सपने तो नहीं हो रहे होंगे कि सैकड़ों किमी दूर बैठे वो लोग मिली जुली संख्या में रह रहे लोगों की बस्ती को धड़ल्ले से मु’स्लिम बस्ती लिख रहे थे ! आपने अब तक खंडन क्यों नहीं किया कि मु’स्लिम बस्ती होने की खबर झूठी है!

क्या #तराई_पश्चिमी_वन_प्रभाग प्रशासन ने गलत सूचना भिजवाई ? ये भी जाँच का विषय है ! प्रदेश के माननीय मुखिया Pushkar Singh Dhami को पता होना चाहिऐ कि ये मु’स्लिम बस्ती नहीं थी… हिंदू मु’स्लिम दोनों बराबर संख्या में रह रहे थे ! दूसरी बात #DFO पुनीत तोमर इतने अंसवेदनशील कैसे हो गए कि दीपावली जैसे महापर्व से ठीक पहले इतना बड़ी कार्रवाई करने का दुस्साहस किया !

#अतिक्रमण हटाइए… पर मानवीय मूल्यों और न्यूनतम मर्यादा का ख्याल जरूर रखिए ! युवा DFO पुनीत तोमर ने निराश किया है ! एक तो मु’स्लिम बस्ती की गलत सूचना और दूसरा दीपावली से पहले हिंदू अनुसूचित जाति की 101 साल की महिला को बेरहमी से बेघर करना !

RAVI KE bindaas Bol-:- रवि के बिंदास बोल

#uttarakhand #ramnagar