उत्तराखंड में कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन किया है जिसमें प्रदेश भर के कुल 23 नेताओं को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में सल्ट के दो बार के विधायक , वरिष्ठ कद्दावर नेता , पूर्व औद्योगिक सलाहकार और पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत को शामिल ना किए जाने से उनके समर्थकों में गहरा रोष है!
गौरतलब है कि रामनगर विधानसभा सीट से उनकी दावेदारी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी चुनौती दे रहे हैं। कहा जाता है कि संजय नेगी की कांग्रेस वापसी में रणजीत रावत रोड़ा डाल रहे है ।
फिलहाल ये लिस्ट जारी होने से हरीश रावत का खेमा खुशी से झूम रहा है और इसे अपनी आरंभिक जीत बता रहा है। रामनगर में कांग्रेसियों के मन में अब ये सवाल फिर से उठने लगा है कि कहीं इस बार भी रणजीत रावत का टिकिट तो नहीं काट दिया जाएगा जैसा कि 2022 के चुनाव में किया गया था।
#ramnagar #uttarakhand
