उत्तराखण्ड नैनीताल रामनगर

आम आदमी का अधिकारी अब राजनीति में

#आम आदमी का अधिकारी हमने खो दिया…. लेकिन… नई पारी में ये धमाल कर सकता है!

आम आदमी का अधिकारी अब राजनीति में

#ताराचंद्र_घिल्डियाल…राजस्व उप निरीक्षक यानि पटवारी… जल्द ही कानून गो बनने वाले थे… और तहसीलदार तक जा सकते थे… लेकिन राजनीति के रण में उतरने के लिऐ उन्हें VRS लेना पड़ा! जब वो नौकरी में थे… आम आदमी की मदद करना… उन्हें हर संभव जानकारी उपलब्ध करवाना… उनकी दिनचर्या में शामिल था… आम आदमी के मन में पटवारी के प्रति एक अलग ही खौफ हमेशा से रहा है… लेकिन ताराचंद्र घिल्डियाल ने इस मिथक को तोड़ा और आम आदमी का पटवारी बनकर काम किया… ! और हाँ सिर्फ आम आदमी नहीं, बल्कि अपने साथी कर्मचारियों की आवाज भी वो बने !

#पहले पटवारी के लिए 12th न्यूनतम योग्यता थी.. ये तारा ही थे जो इसे स्नातक तक लाए….!

#बहरहाल …पीट पीछे…ताराचंद्र के VRS लेने पर लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया ही रही… कि कौन नौकरी छोड़ता है… अच्छा खासा तहसीलदार बन जाता… यहाँ अच्छों अच्छों को टिकिट नहीं मिलता… तो तारा को किसे मिलेगा? तारा ने रिटायरमेंट लेके अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है… जितना कमाया है.. वो सब फूंक देगा… राजनीति कोई बच्चों का खेल नहीं… यहाँ लोगों के बाल सफेद हो गए , उनका कुछ नहीं हो पा रहा तो तारा का क्या होगा ? वगैरह वगैरह… !

#मैं भी इसी टाइप की प्रतिक्रिया में शामिल रहा हूँ… लेकिन तारा पर एक बात गौर की… वो चुनाव लड़ना जरूर चाहते हैं… पर चुनाव लड़ने की कोई जल्दबाजी नहीं है…. वो राजनीति को समाज सेवा समझते हैं…. और समाजसेवा उनके अंदर नौकरी के दिनों से कूट कूट भरी है…. “नेकी की दीवार” से.. अपने समाजसेवी भाव का उदाहरण आज सब के सामने है… कई लोगों की आर्थिक मदद इसी मंच से की है…. और राजनीति में उनका आना रामनगर के लिए उचित कदम ही साबित होगा!

#हम मध्यमवर्गीय लोग अपने भविष्य के लिए डरे हुए होते हैं… और इसलिए जिसकी नौकरी है उसे नौकरी छोड़कर ऐसे राजनीति में आने पर व्यथित होते हैं कि अब इसका क्या होगा ? पर लोग ये भूल जाते हैं कि अच्छे लोगों को भी राजनीति में आना होगा… ऐसे अच्छे लोग .. सफल हो गए तो… समाज की दिशा बदल जाएगी… अगर असफल हो गए तो.. हंसी का पात्र बनकर रह जाएंगे…. ! पर हंसी के पात्र के डर को दूर रखकर… नेक नीयत से राजनीति में आने का रिस्क किसी को तो लेना ही होगा… ऐसे तो राजनीति अच्छे लोगों से वंचित रह जाएगी.. !

#ताराचंद्र ने बहुत सोच समझकर निर्णय लिया है… उसके मन में राजनीति के माध्यम से समाज सेवा का दृढ़ संकल्प है को बीज… पेड़ बन रहा है… रामनगर में बहुत अच्छे नेता पहले से मौजूद हैं… ऐसे में एक ओर नेता के आने से रामनगर की राजनीति में कई विकल्प हो गए हैं.. और ताराचंद्र निस्संदेह…शानदार विकल्प साबित होंगे.. और अभी चुनाव ना भी लड़ें तो… उत्तरोत्तर और परिपक्व होंगे… और राजनीति के माध्यम से समाजसेवा का सपना कायम रखेंगे… !

#ramnagar #uttarakhand