उत्तराखण्ड जनहित न्यूज पौड़ी गढ़वाल शिक्षा

इंटर कॉलेज अदालीखाल में पहाड़ी पारंपरिक भोज का आयोजन।

7 अक्टूबर 2026 , अदालीखाल

इंटर कॉलेज अदालीखाल में पहाड़ी पारंपरिक भोज का आयोजन ।

  • इंटर कॉलेज अदालीखाल में पहाड़ी पारंपरिक भोज का आयोजन।

आज इंटर कॉलेज अदालीखाल में छात्र-छात्राओं के लिए उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक खान-पान से परिचित कराने के उद्देश्य से गांव के पारंपरिक परिधानों और पहाड़ी भोजन की झलक के साथ एक विशेष भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पहाड़ की पारंपरिक रसोई की पहचान कद्दू की स्वादिष्ट सब्जी एवं अन्य पहाड़ी व्यंजनों को परोसा गया। इस आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी लोकसंस्कृति, पारंपरिक खान-पान और गांव की जीवनशैली से जुड़ने का अवसर मिला।

हमारी पहाड़ी संस्कृति केवल हमारे पहनावे और रीति-रिवाजों में ही नहीं, बल्कि हमारे पारंपरिक भोजन में भी बसती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सुंदर प्रयास हैं।

पहाड़ की थाली, पहाड़ का स्वाद और अपनी संस्कृति पर गर्व!

#खबर_स्रोत -:- सोशल मीडिया