उत्तराखण्ड नैनीताल रामनगर

प्रेरक_बेटियाँ #संस्कार_परंपरा_और_पर्यावरण पिता की विरासत को संभालती बेटियाँ…..!

7 अक्टूबर 2026 , रामनगर

#प्रेरक_बेटियाँ #संस्कार_परंपरा_और_पर्यावरण

प्रेरक_बेटियाँ #संस्कार_परंपरा_और_पर्यावरण पिता की विरासत को संभालती बेटियाँ…..!

पिता की विरासत को संभालती बेटियाँ…..! पिता ने एक सपना देखा… उसे धरातल में उतारा… अब बेटियाँ… अपने पापा के सपनों के प्रोजेक्ट को बेहतर ढंग से मिलकर आगे बढ़ा रही हैं… ये पोस्ट उन परिवारों को समर्पित है जहाँ का आंगन बेटियों के खिलाखिलाहट से गुलशन है… !

#रामनगर के सुप्रसिद्ध रिजोर्ट्स में एक है #अहाना रिजोर्ट… ! मूलतः पाटकोट निवासी कमल त्रिपाठी ने सांवल्दे क्षेत्र में एक खूबसूरत मगर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक खूबसूरत रिजोर्ट बनाया है… किसी ने मुझे बताया था कि इस रिजोर्ट का नाम उनकी बेटी के नाम से ही… है “अहाना”…. एक बेटी का नाम है.. आयु… दूसरी बेटी का नाम है… अवनी… !

#अहाना रिजोर्ट अपने कुल क्षेत्रफल के 20% में बसा है बाकि जगह आपको पेड़ पौधे जमीन ही मिलेगी.. जिसमें ऑर्गेनिक खेती की जाती है.. इस रिजोर्ट की खास बात ये है कि .. रिजोर्ट में जितना भी और जिस तरह का भी वेस्ट होता है.. उससे ऑर्गेनिक खाद बनाई जाती है … बारिश के पानी की स्टोर करने के लिए प्राकृतिक तरीका अपनाया गया है!

#इस रिजोर्ट में 90% लोकल लोगों को रोजगार मिला है…. सैलरी भी इतनी अच्छी है कि आम चर्चा है कि अहाना रिजोर्ट में नौकरी करना यानि सरकारी नौकरी जैसा है.. समय से सैलरी मिलती है… इंसेंटिव वो अलग से… इस रिजोर्ट में काम करने वाला हर कर्मचारी एक परिवार के सदस्य की तरह माना जाता है!

#सबसे खास बात ये है कि दोनों बेटियों ने अपने पिता का अभिमान बनी हैं… बड़ी बेटी आयु ने अपनी उच्च शिक्षा भारत से की है जबकि छोटी बेटी विदेश से उच्च शिक्षा कर अपना अनुभव यहाँ बाँट रही हैं… कमल त्रिपाठी एक गौरवशाली पिता तो हैं ही… साथ ही अपनी बेटियों को पर्यावरण से प्रेम सिखाने वाले वो पिता हैं जो साबित कर चुके हैं कि संस्कारशील बेटियाँ हों तो… अपने सपने साकार होते हुए एक पिता दुनिया का सबसे अभिमानी पिता बन जाता है… !

#अहाना रिजोर्ट … पहाड़ी परंपराओं… पर्यावरणीय संस्कारों .. और ऑर्गेनिक पदार्थों का ऐसा संगम हैं… जिसकी कमान दो बेटियों ने अपने कंधों में ली है.. और उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐसा उदाहरण बनी हैं… जो बेटियों के होने के महत्व को अंगीकार करती है… जिससे हर माता पिता.. अपनी बेटियों के होने को.. अपना सौभाग्य समझेंगे !

RAVI KE bindaas Bol-:- रवि के बिंदास बोल

#uttarakhand #Ahana #uttarakhandheaven #resort #daughters