2 अगस्त 2026 , हल्द्वानी
#सोशल मीडिया की ताकत -:- ये बुजुर्ग व्यक्ति बिंदुखत्ता के रहने वाले हैं… हल्द्वानी आए गोला पुल पर नदी में कूदने के लिए खड़े थे कि एक युवक मोबाइल में वीडियो बनाते हुए इनसे पूछता है कि कैसी बारिश हो रही है…. ये मुस्कराकर कहते हैं बस भीग रहे हैं… और युवक आगे चला जाता है… वो थोड़ा आगे बढ़ता है कि ये पलभर में गोला नदी में कूद जाते हैं…. उफनती नदी में अमुनका कुछ पता नहीं चल पाता…..युवक कुछ नहीं कर पाता.. लेकिन वो वीडियो के माध्यम से ये तो बता देता है कि ये बुजुर्ग अभी अभी कूदे हैं… !
#अगर वो युवक वीडियो नहीं बनाता… और सोशल मीडिया में अपलोड नहीं करता… तो शायद ही कभी पता चल पाता कि बिंदुखत्ता के 60 वर्षीय राय सिंह कोरंगा कहाँ गायब हो गए हैं ? क्योंकि इस उफनती नदी में उनका शव शायद ही कभी मिल पाता….! परिवार ढूँढता रह जाता…. ये गौरतलब बात है कि खो जाने की टीस किसी की मृत्यु की टीस से ज्यादा दर्द देती है… क्योंकि मरे हुए व्यक्ति की जिंदा रहने की आस में परिवार वाले रोते रह जाते हैं…. मृत्यु की खबर एक बार रुलाती है पर खोए आदमी की याद हमेशा रुलाती है….😪
#फिलहाल तो पता चला है कि राय सिंह नाराज थे…. पिछले एक साल से बेरोजगार थे… पता नहीं कौन सा गम उन्हें खाए जा रहा था…. जो गोला नदी में कूदकर मिट गया 😪
#socialmedia #uttarakhand



