31 अगस्त 2026 ,रामनगर ।आज रामनगर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा इंद्रपाल जी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश आर्या जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके बयानों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश एवं समाज को भ्रमित करने वाले बयानों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुसूचित वा युवा मोर्चा के पदाधिकारी वा भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



