उत्तराखण्ड जनहित नैनीताल रामनगर वाइरल ख़बर

अंतरराष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में यशिका सती ने हासिल किया उत्तराखंड में द्वितीय स्थान

8 सितंबर 2026 , रामनगर अंतरराष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में यशिका सती ने हासिल किया उत्तराखंड में द्वितीय स्थान

 

रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, रामनगर की कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा यशिका सती ने International Humanity Olympiad में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड राज्य में द्वितीय रैंक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

 

यशिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए उन्हें सम्मानित करने हेतु 7 सितंबर 2026, सोमवार को सत्युग दर्शन वसुंधरा, ग्रेटर फरीदाबाद में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। समारोह में देशभर से 200 से अधिक निदेशक/प्रधानाचार्य, सैकड़ों समन्वयक तथा लगभग 2000 विद्यार्थी शामिल हुए।

 

इस अवसर पर यशिका अपने अभिभावकों के साथ समारोह में शामिल हुईं। विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव एवं समन्वयक सहित विद्यालय परिवार ने यशिका को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम हैं, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूल्यपरक शिक्षा का भी प्रमाण हैं। यशिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

 

समारोह का मुख्य संदेश “Value Your Virtues” रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में शांति, संतुलन, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।