3 अगस्त 2026 डभरा सौराल सल्ट अल्मोड़ा
#दुखद -:- #बाघ ने एक महिला( उम्र लगभग 24 साल) को अपना शिकार बनाया ! 😪😪 सल्ट विधानसभा के डभरा सौराल की घटना !
-;-;-:-:-::-:-:- :-:-:-::-:-:-::-:-:-:-:-:-:-:-
Mahesh Jeena की पोस्ट अनुसार….
डभरा सौराल के तोक घोड़ीधार में स्वर्गीय घूर सिंह जी की छोटी बहू को बाघ द्वारा घर के समीप से उठा ले जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि ग्रामीणों की खोजबीन के बाद उनका मृत शरीर बरामद हुआ है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
वन विभाग एवं प्रशासन से आग्रह है कि प्रभावित क्षेत्र में तत्काल आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, बाघ की सतत निगरानी की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएँ।
-:-:-:-:-:–::-:-:-:-:-:-
हे भगवान ! कब रुकेंगे ये हमले !
#uttarakhand #tiger
