उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल रामनगर

सरकारी छोटी नहर पर अवैध अतिक्रमण की आशंका

4 अगस्त 2026, रामनगर , नैनीताल उत्तराखंड

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर तहसील के शंकरपुर खजांची गाँव में एक गूल यानि छोटी नहर पर एक दीवार बनाई गई थी जो अब टूट चुकी है । इस गूल में फ्रैंड्स कॉलोनी के मालिक अवैध तरीके से दीवार बनाने की कोशिश कर सकते हैं ऐसी सूचना हमें मिली ।

सरकारी छोटी नहर पर अवैध अतिक्रमण की आशंका

हमने मौके पर जाकर रिपोर्टिंग की और गूल पर बनी दीवार का टूटना सही पाया गया लेकिन दीवार बनाने की कोशिश के फिलहाल कोई सबूत नहीं मिले हैं । परंतु एहतियातन हमने प्रशासकीय और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर किसी भी स्थिति में रोकने के लिए अवगत करा दिया है!

#ramnagar #uttarakhand