न्यूज

उत्तराखंड में SIR पर निर्वाचन आयोग ने राजनैतिक दलों से फीडबैक लिया

ख़बर शेयर करें

6 अगस्त 2026, देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस फेज में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 20 लाख 27 हजार नोटिस मतदाताओं तक पंहुचा दिए गए हैं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से 5 अगस्त तक दावे और आपत्तियों के फेज में अबतक फार्म 6 के 57 हजार, फार्म 7 के 22 हजार 668 एवं फार्म 8 के 26 हजार 145 आवेदन बीते 20 दिन में प्राप्त हो चुके हैं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों से भी एसआईआर को लेकर लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। विधानसभा स्तर पर ईआरओ, जनपद स्तर पर डीईओ और प्रदेश स्तर पर सीईओ द्वारा नियमित रुप से बैठकें की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोटिसों की सुनवाई के लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड विजिट की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोटिस सुनवाई के दौरान मतदाताओं को परेशानी ना हो इसके लिए आवश्यक निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे।इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *