अल्मोड़ा क्राइम न्यूज

द्वाराहाट में अज्ञात महिला का रस्सी से लटका हुआ शव मिला!

23 जुलाई 2026, द्वाराहाट अल्मोड़ा

द्वाराहाट के ग्राम भाषी कफलानी के तोक जैतोली के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला की हत्या करके पेड़ से लटका दिया हो।

15 से 20 दिन पुराना शव बताया जा रहा है । कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।पटवारी क्षेत्र होने से पंचनामा राजस्व अधिकारी करेंगे उसके बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

इस खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है कि आखिर ये महिला कौन है?