क्राइम देश न्यूज

पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को जान से मारा !

3 नवंबर 2026 , तेलंगाना

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा इलाके में एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गांव के बाहर स्थित झील में फेंक दिया, ताकि मामला पानी में डूबने से हुई मौत का लगे। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को जान से मारा !

मृतक की पहचान हनमाजीपेट गांव निवासी चकाली उर्फ गुम्मडी काशीराम (26) के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। 23 अक्टूबर 2026 की रात गांव के बाहरी इलाके में स्थित पचेरा चेरुवु झील में उसका शव मिला था। शुरुआत में परिजनों की शिकायत के आधार पर बांसवाड़ा पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के पिता चकाली भूमैया ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

 

पुलिस जांच में मृतक की पत्नी गुम्मडी सविता (25) की भूमिका सामने आई। सविता के गांव के ही चिंताकिंदी रामू (26) और पसुपुला संतोष (25) के साथ कथित संबंध थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि इसी वजह से तीनों ने मिलकर काशीराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। रामू दिहाड़ी मजदूरी करता है, जबकि संतोष ट्रैक्टर चालक बताया गया है।

 

23 अक्टूबर की रात काशीराम को शराब पीने के बहाने गांव के बाहर ले गए। जब वह नशे की हालत में था, तब रामू ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। संतोष ने उसके हाथ पकड़ रखे थे, ताकि वह विरोध न कर सके। पुलिस का कहना है कि इस पूरी वारदात की साजिश में सविता भी शामिल थी।

 

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पचेरा चेरुवु झील में फेंक दिया। उनका उद्देश्य मौत को दुर्घटनावश डूबने का मामला दिखाना था।

 

तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या), 238 (साक्ष्य मिटाना) और 3(5) (सामूहिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #TelanganaCrime #हिरासत #MurderCase #CrimeNews #नॉनफॉलोअर