उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज

सावधान – लुटने से बचिए रोडवेज में

17 अक्टूबर 2026

#सावधान_ब्रेकिंग -:- कल देहरादून से रामनगर आ रहे भगत सिंह जो काशीपुर के आसपास लापता हो गए थे… आज बदहवाशी की हालत में पैदल पैदल पीरूमदारा के पास मिले !

#सूचना देने वाले ने बताया कि उनके साथ जसपुर के आसपास लूटपाट की घटना हुई… उन्हें किसी ने कुछ खिलाया और उनका पर्स मोबाइल यहाँ तक कि कान में लगी सुनने वाली मशीन तक ले गया… होश आने पर वो पैदल पैदल रामनगर की ओर रहे थे कि पीरुमदारा में उनके किसी परिचित ने पहचान लिया और उनके घर रामनगर छोड़ गया!

#रोडवेज में ऐसी वारदात होना चिंता का विषय है क्योंकि सवारी की गिनती का ध्यान रखा जाता है , कौन कहाँ उतरेगा ! इसकी भी जानकारी रखी जाती है, पर इस मामले में कोई ध्यान नहीं रखा गया !

#बहरहाल कल पीड़ित से मिलकर पूरी जानकारी लेके रोडवेज से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिर एक व्यक्ति लापता हो जाता है और रोडवेज को पता ही नहीं !

#ramnagar #uttarakhand #jaspur #roadways