नेहरूग्राम में सड़क पर बवाल, चार गिरफ्तार; एसएसपी दून की सख्ती से पुलिस का कड़ा एक्शन!
समझाने पर भी नहीं माने युवक, मारपीट पर उतारू हुए तो रायपुर पुलिस ने चारों को लिया हिरासत में
देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरूग्राम में देर रात सड़क पर हंगामा और आपसी मारपीट पर उतारू चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात नेहरूग्राम में कुछ युवकों के सड़क पर हंगामा करने की सूचना मिली थी। रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो युवक आपस में झगड़ते और शोर-शराबा करते मिले। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस ने चारों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई की जद में आए चारों व्यक्ति गौरव जोशी (26) निवासी सुंदरवाला, नकुल (36), अतुल (34) और शिवम (40) निवासी नेहरूग्राम, रायपुर हैं।



