8 अक्टूबर 2026, रामनगर
आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल
पांच सदस्यीय जांच समिति कि जांच प्रारंभ
आदर्श रामलीला समिति भवानीगंज के संचालन,नियमविरुद्ध तरीके से सदस्यता बढ़ाना व चुनाव करना, असंवैधानिक गतिविधियां एवं वित्तीय अनियमित्ताओं कि शिकायत के पश्चात जांच प्रारंभ कर दी गई है।
जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर गठित कमेटी में तहसीलदार रामनगर कि अध्यक्षता में उपनिबंधक फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, प्रभारी निरीक्षक,उपनिबंधक रामनगर एवं उप कोषाधिकारी रामनगर को शामिल किया गया है।
पूर्व में जांच समिति कि बैठक 18-09-2026 को आहूत कि गई थी परन्तु रामलीला का आयोजन निर्धारित होने के कारण उक्त बैठक को 06-10-2026 तक स्थगित कर दिया गया था जिसमें अब तहसील कार्यालय में शिकायतकर्ता एवं समिति के पदाधिकारी व जांच समिति के समक्ष सुनवाई हुई जिसमें दोनों पक्षों को साक्ष्यों सहित अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं
अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 13-10-2026 निर्धारित कि गई है, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तहसील एवं राजस्व निरीक्षक व राजस्व उपनिरीक्षक रामनगर को भी बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।।



