उत्तराखण्ड कोटद्वार क्राइम न्यूज पौड़ी गढ़वाल

मौ दीपक को 50 हजार रु के मुचलके में सशर्त जमानत

2 अक्टूबर 2026 , कोटद्वार

मौ दीपक को 50 हजार रु के मुचलके में सशर्त जमानत

#मौ_दीपक को #जमानत मिली ! सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट ना करने के सख्त निर्देश ! जमानत तो खैर होनी ही थी… मगर जो माहौल उन्होंने कोटद्वार में बना दिया है …उससे निजात कैसे मिलेगी कोटद्वार को ?

#गौरतलब है कि वादी संजीव टोंक द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक प्रार्थना-पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि दीपक उर्फ अक्की उर्फ मोहम्मद दीपक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 240/2026 के अंतर्गत धारा 351(2), 352 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 196 एवं 115 BNS की भी बढ़ोतरी की गई थी !

मौ दीपक को कोटद्वार के पूर्व विधायक सुरेंद्र नेगी से सीख लेनी चाहिए…. जो बेहद शांत और शालीन कांग्रेसी हैं और उत्तराखंड के सबसे बेहतर स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं !

#kotdwar #MohdDeepak