26 सितंबर 2026 रामनगर

परिवार अनुसार आज रामनगर के छोई इलाके के एक रिजोर्ट में बिहार निवासी युवक, जो यहाँ ट्रेनिंग पर कार्यरत था, ने बाजपुर से आए परिवार की 10 साल की बेटी को रात को 10:30 बजे खींचकर स्टोर रूम ले गया और उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश कर ही रहा था कि बेटी उसके हाथ में दाँत से काटकर भागकर परिवार के बीच चिल्लाते हुए आई !
परिवार वालों का आरोप है रिजोर्ट ने आरोपी को दो घंटे छिपाकर रखा जब तक कि पुलिस नहीं आ गई । रिजोर्ट का कहना था कि परिवार वालों के गुस्से को देखते हुए आरोपी को पुलिस के आने तक छिपाया गया ताकि रिजोर्ट में हिंसा ना हो !
फिलहाल आरोपी को रामनगर कोतवाली लाया गया है!



