25 सितंबर 2026 , हल्द्वानी
छात्रसंघ चुनाव 2026: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, एमबीपीजी में 80 नामांकन

हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। कॉलेज के विभिन्न पदों के लिए कुल 80 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन के बाद अब 26 सितंबर को जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आर्यन बेलवाल, धीरज बिष्ट और मेहुल साह ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए पूरन सिंह मेवाड़ी, वशिष्ठ कुमार, योगेश चन्द्र और योगेश ब्रजवासी ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए दीपा रैकुनी और श्रेया पाण्डे मैदान में हैं।
सचिव पद के लिए सार्थक रस्तोगी और भविष्य रावत ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव छात्रा पद के लिए रिषिका सिंह ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष छात्रा पद के लिए अक्षिता आर्या, दीपा बिनवाल, रक्षिता चौरसिया और आलिमा ने नामांकन किया है। सांस्कृतिक सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय प्रतिनिधि पदों के लिए भी बड़ी संख्या में नामांकन हुए हैं। कॉलेज की ओर से जारी सूची के अनुसार विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए 12, ने बताया कि कॉलेज प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां कर रहा है।
#MBPGCollege #StudentUnionElection #Haldwani #KumaunUniversity #Uttarakha



