17 सितंबर 2026, हल्द्वानी काठगोदाम

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और विकास की कामना की।
महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर हम सभी ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना की है।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



