उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

#गर्व_का_पल -:- उत्तराखंड से एक शिक्षक राष्ट्रपति पुरुस्कार के लिए चयनित !

ख़बर शेयर करें

22 अगस्त 2026, पौड़ी

#गबर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद, विकास खण्ड नैनीडाण्डा , जनपद पौड़ी गढ़वाल को इस वर्ष उत्तराखंड से एक मात्र राष्टीय शिक्षक पुरस्कार हेतु चयन हुआ है! यह पुरस्कार 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू महोदया द्वारा 50,000/-₹ नगद राशि एवं सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा…!!

गबर सिंह ने अपना पूरा जीवन अपने क्षेत्र के नौनिहालों के भविष्य को एक उत्तम शिक्षा एवं आदर्श जीवन देकर प्रदेश एवं देश के कई सम्मानित स्कॉलरशिप प्राप्त करवायी है, क्षेत्रीय जनता में सामजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपका योगदान आज is सम्मान ने प्रमाणिकता प्रदान की है..!! हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए आप हमेशा एक आदर्श शिक्षक के रूप में याद किए जाओगे

ईश्वर आपको चिरायु रखे…ऐसी मेरी भगवान भैरों देवता एवं माँ भौंन की देवी से प्रार्थना है..

#uttarakhand #rashtrpatipuruskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *