19 अगस्त 2026 , चमोली उत्तराखंड
उत्तराखंड में पहली बार कुत्तों के आतंक से स्कूल बंद! नारायणबगड़ में 10 विद्यालयों पर चार दिन की छुट्टी
चमोली उत्तराखंड का नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों के आतंक के चलते छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 10 विद्यालयों में चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली अकाश सारस्वत की ओर से 19 अगस्त को जारी आदेश के मुताबिक 20 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक नारायणबगड़ क्षेत्र के चिन्हित विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दौरान शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराएंगे ।
इन 10 स्कूलों में रहेगा अवकाश
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़,
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नारायणबगड़,
सरस्वती शिशु मंदिर नारायणबगड़,
उत्तरांचल विद्या निकेतन,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़,
श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पंती,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नलगांव,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नलगांव,
मॉडर्न चिल्ड्रेन एकेडमी नारायणबगड़ और
उत्तराखंड विद्यालय निकेतन नारायणबगड़ में 20 से 23 अगस्त तक विद्यार्थियों के लिए छुट्टी रहेगी।
सुरक्षा अवारा कुत्तों से ।
Chamoli #Narayanbagar #UttarakhandNews #BreakingNews #SchoolClosed #DogTerror #CrimeStory



