16 सितंबर 2026 , रामनगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित

रामनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व सैनिक इंदर रावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सहयोग से रामनगर क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन की शुरुआत गौशाला में गौमाता को चारा वितरण के साथ हुई। इसके पश्चात सरकारी अस्पताल में भर्ती अस्वस्त एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर विधि-विधान से हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस पावन अनुष्ठान में श्री श्री 108 महामंडलेश्वर मोहनानंद दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाराज जी ने हवन-अनुष्ठान में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की।

हवन-पूजन के पश्चात मां गर्जिया के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का समापन यू एस आर बसई दिव्यांग विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मनाया गया। बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
इन कार्यक्रमों में रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों के समापन पर इंदर रावत ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।



