11 अगस्त 2026 , देहरादून
अंजली गुप्ता को क्या पता था कि आज वो अपने घर के लिए दूध लेने नहीं बल्कि अपनी जिंदगी गंवाने जा रही हैं।
सोमवार को देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के धन्याड़ी-बड़ासी ग्रांट में 40 वर्षीय अंजली गुप्ता करीब 8 बजे अंजली दूध लेकर घर लौट रही थीं कि इसी दौरान थानों वन रेंज क्षेत्र में हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अंजलि को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उन्होंने आज यानि मंगलवार को दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता और नाराजगी का माहौल है। वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है!
.
.
#Doiwala #DehradunNews #ElephantAttack #Uttarakhand
