उत्तराखण्ड नैनीताल हल्द्वानी

#कांग्रेस के आरोप पर नैनीताल पुलिस का जवाब

8 अगस्त 2026, हल्द्वानी #कांग्रेस_के_आरोप_पर_नैनीताल_पुलिस_का_जवाब

📢 #स्पष्टता

 

आज आयोजित कांग्रेस की विशाल जनसभा/रैली के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की व्यापक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित की गई थीं।

 

🔷 #पूर्व में ही की गई थी विस्तृत बैठक

 

एसपी ट्रैफिक/क्राइम, संबंधित थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पूर्व में बैठक कर विशेष रूट प्लान, डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती, वीआईपी/गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा एवं संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया था।

 

🔷 #भ्रम एवं असमंजस की वास्तविक वजह

 

कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न भ्रम एवं असमंजस के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोजकों द्वारा आपसी समन्वय एवं कार्यक्रम संबंधी आवश्यक जानकारी के समुचित प्रचार-प्रसार में कमी तथा गणमान्य व्यक्तियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए अपेक्षित ENTRY ID की व्यवस्था न किए जाने के कारण कुछ स्थानों पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई।

 

🔷 #पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन, निराधार

 

ऐसी स्थिति के लिए पुलिस पर लगाए जा रहे मनगढ़ंत, निराधार एवं तथ्यहीन आरोप वास्तविक तथ्यों के अनुरूप नहीं हैं।

 

🔷 #पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार पुलिस ने की व्यवस्थाएं

पुलिस द्वारा अपनी ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सुनिश्चित की गई थीं।

 

🔷 #पुलिस का दायित्व स्पष्ट है

 

पुलिस का दायित्व निष्पक्ष रूप से कानून-व्यवस्था, यातायात एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

🔷 #व्यक्तिगत टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं

 

व्यक्तिगत टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देना पुलिस के कार्यक्षेत्र एवं आचार संहिता के अनुरूप नहीं है।

 

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🛡️ #जनसुरक्षा_सर्वोपरि

 

पुलिस जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

Uttarakhand Police