“ग्रामश्री सम्मान समारोह : गांव की प्रतिभाओं का सम्मान, समाजसेवा के संकल्प को नई पहचान!”

समाजसेवा, जनसहभागिता एवं सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने की अपनी पहल के अंतर्गत आज कालाढूंगी विधानसभा के बजूनियाहल्दू एवं पनियाली में ग्रामश्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण उत्थान एवं जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समर्पित व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस पहल के पीछे मेरा उद्देश्य है कि गांवों में निःस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को एक पहचान और सम्मान मिले। मेरा मानना है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है, जब हम एक-दूसरे के अच्छे कार्यों को पहचानें, उनका सम्मान करें और सामूहिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ें।
मेरा प्रयास है कि ग्रामश्री सम्मान जैसी पहल कालाढूंगी विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे और समाजसेवा को जनभागीदारी का एक सशक्त माध्यम बनाया जा सके।कालाढूंगी विधानसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा, योग, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, युवा मार्गदर्शन एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंवाद और जनसहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आत्मीय सहभागिता के लिए हृदय से आभार।
आइए, मिलकर एक ऐसे कालाढूंगी का निर्माण करें, जहां सेवा का सम्मान हो, सहभागिता की शक्ति हो और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले।
#GramshreeSamman #ManojPathak #BJPUttrakhand #Kaladhungi #misson2027



