25 अक्टूबर 2026

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी से कहानी में घुमावदार मोड़ आया है। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पुत्री दीपिका की FIR पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई है, और उसी दीपिका ने ऐसा ही एक मुक़दमा 2025 में भी दर्ज कराया था, और आज फिर वही घटनाक्रम !!
ऐसा लगता है कोई मसाला हिंदी फ़िल्म चल रही है। दोनों मुकदमों में वादी, आरोपी और आरोप एक ही है, 2025 में हुए मुकदमे में एक गिरफ्तारी हुई थी, उर्मिला के ख़िलाफ़ NBW जारी हुए थे लेकिन वो बाहर घूमती रही, अब ऐसी क्या वजह रही होगी कि रात में मुकदमा दर्ज, दिन निकलते ही उर्मिला गिरफ़्तार, शाम
होते ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश और रात होते ही जेल।
चर्चा गर्म है, कल उर्मिला को नार्को टेस्ट की क़ानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए देहरादून सीबीआई कोर्ट में फिर पेश होना था, लेकिन एक दिन पहले जेल भेज दिया गया, नार्को टेस्ट से आख़िर कौन भयभीत है ? किसे बचाने की योजना है ? वो बड़े नाम जिन्हें उर्मिला ब



