*उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को सांसद त्रिवेन्द्र ने दी शुभकामनाएँ*

लोकभवन, देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. बिसेन जी का दीर्घ राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव, संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और जनसेवा का भाव उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
सांसद श्री रावत ने उनके सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना भी की।



