12 अक्टूबर 2026 ,
डॉ ढाल सिंह बिसेन बने नए राज्यपाल!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में की राज्यपालों की नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के राजभवन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से ताल्लुक रखने वाले डॉ. ढाल सिंह बिसेन चार बार विधायक और बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा और डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।



