11 अक्टूबर 2026 ,रामनगर
धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा

रामनगर में श्री अग्रवाल सभा प्रबन्ध कार्यसमिति द्वारा श्री अग्रसेन जी के जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
महोत्सव के आज प्रथम दिन प्रातः हवन पूजन किया गया उसके बाद शाम को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में आगे घोडों पर ध्वजवाहक ,अखाड़ा, 18 गोत्रों की झाँकी और नवयुवक समिति द्वारा महाराज जी के डोले की झाँकी सजाई गई।
गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अग्रबन्धु शामिल हुए।पूरे मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रगतिशील पर्वतीय सांस्कृतिक परिषद,भारतीय जनता पार्टी, गणपति उत्सव समिति,अग्रवाल महिला मंच,संस्कार भारती आदि सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।शोभायात्रा में श्री अग्रवाल सभा के संरक्षक उमेश अग्रवाल, अध्यक्ष अमित गोयल ,मंत्री अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शलभ मित्तल,आशीष मित्तल,लव टर्रे,अर्पित कोठीवाल,विकास अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल,ईशान अग्रवाल,ऋषि अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल,पीयूष गोयल, राजेन्द्र मित्तल आदि सदस्य मुख्य रूप से सम्मलित रहे



