5 अक्टूबर 2026 , देहरादून

ये भाजपा है…. यहाँ एक सामान्य समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ता को … कब क्या मिल जाए … ये भाजपा भी नहीं जानती… और यही भाजपा की खूबी है.. पार्टी लोकतंत्र की खूबसूरती का सबसे नायाब उदाहरण है….भाजपा !
राज्यसभा सीट … कई बार मालदार व्यक्तियों को सौंप दी जाती है… लेकिन भाजपा ने अपने … बेहद सामान्य …मृदुभाषी… ईमानदार…. सादगी से लबरेज… समर्पित कार्यकर्ता दिनेश आर्य को…. राज्यसभा में भेज दिया है…. वो दिनेश आर्य जी… जो नैनीताल में विधायक प्रत्याशी बनने के लिए दशकों से मेहनत चर रहे थे… लेकिन भाजपा ने कांग्रेस से आए कभी यशपाल आर्य को… कभी सरिता आर्य को टिकिट दे दिया…. लेकिन दिनेश आर्य ने पार्टी के प्रति अपनी समर्पणता में तिल मात्र भी कमी नहीं आने दी…. इस बार भी वो गाँव गाँव घूम रहे थे… क्योंकि इस बार तो टिकिट मिल ही जाएगा… इस उम्मीद में… अपनी कोशिशें जारी रख रहे थे….. लेकिन 1983 से संघ भाजपा से जुड़े रहे दिनेश को भाजपा ने उनकी पार्टी के प्रति ईमानदारी का ईनाम राज्यसभा भेजकर दिया…. जिसकी उम्मीद ना किसी राजनैतिक विश्लेषक को थी… और ना खुद दिनेश आर्य को…. !
दिनेश आर्य आज फिर से एक ऐसा उदाहरण बन गए हैं भाजपा चे लिए… कि भाजपा किसी भी सामान्य कार्यकर्ता को कहीं भी बैठा सकती है… लेकिन शर्त यही है… पार्टी के प्रति समर्पण और ईमानदारी…. धैर्य रखने वाले कार्यकर्ता को ईनाम जरूर मिलेगा…. बस धैर्य रखना होगा…. !
और हाँ… 2027 चुनाव के लिए भाजपा ने कई नेताओं को बागी बनने से बचा लिया…. अपने सबसे प्यारे समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा पहुंचाकर…. क्योंकि अब बागी होने की सोचने वाले नेता दिनेश आर्य को उदाहरण के तौर पर देख रहे होंगे… लेकिन धैर्य रखने वालों को ही ये उदाहरण समझ आएगा…. !
दिनेश आर्य से जुड़ा मेरा एक अनुभव है … एक कार्यक्रम में वो विशिष्ठ अतिथि थे… आयोजक कहीं बिजी थे… तो वो दर्जाधारी राज्यमंत्री होने के बावजूद…. लोगों के बीच आकर बैठ गए… बाद में आयोजकों ने जब देखा तो ससम्मान उन्हें मंच पर बुलाया… मैं तब उनसे उनकी इस संदर्भ में तारीफ कर कहा था… आप जैसे नेताओं के कारण ही भाजपा … भाजपा है !
#नोट -:- चूंकि उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत में है इसलिऐ मैं ये लिख रहा हूँ कि दिनेश आर्य राज्यसभा पहुंच चुके हैं !
@topfans BJP Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt Anil Baluni
#uttarakhand #nainital



