न्यूज

लैंसडौन विधायक भालू पीड़ित क्षेत्र में गए और पीड़ित परिलार को चैक दिया

  1. 3 अक्टूबर 2026, नैनीडांडा
  2. लैंसडौन विधायक भालू पीड़ित क्षेत्र में गए और पीड़ित परिलार को चैक दिया

विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत दीवा रेंज के ग्राम ढंगल गाँव में भालू के हमले में महिला के निधन की घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। कल शाम पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की और इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहा।

 

इस दौरान डीएफओ गढ़वाल श्री यादव जी भी मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा गया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में कल पहली किश्त का चेक परिवार को दे दिया गया है।

 

साथ ही, क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए डीएफओ द्वारा गश्त बढ़ाने के लिए फॉरेस्ट वॉचर तैनात कर दिए गए हैं और शूटरों की भी तैनाती की गई है।

 

पहाड़ के गांवों में मानव-वन्यजीव संघर्ष आज एक गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के साथ लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।