पोखरी क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी, 15 सितंबर से देहरादून-पोखरी कलसीर बस सेवा होगी शुरू।
पोखरी। पोखरी क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। देहरादून से पोखरी के लिए बस सेवा का ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया है। इसके बाद 15 सितंबर से देहरादून-पोखरी के बीच नियमित बस सेवा शुरू होने जा रही है।
हिमगिरी एक्सप्रेस जनसेवा के नाम से संचालित होने वाली यह बस देहरादून से पोखरी, हाफला और कलसीर होते हुए चलेगी। बस के संचालन से पोखरी क्षेत्र के ग्रामीणों और यात्रियों को देहरादून आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
समय सारणी
देहरादून से पोखरी: सुबह 6:00 बजे
पोखरी से देहरादून: सुबह 7:30 बजे
देहरादून से प्रस्थान स्थल: चांदनी चौक, सेलाकुई
रुद्रप्रयाग पहुंचने का समय: दोपहर करीब 1:00 बजे
किराया: लगभग ₹520–530
बस सेवा शुरू होने से पोखरी क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परिवहन की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने G.M.O.U. Ltd. का आभार जताया है।



