न्यूज

आगामी त्यौहार दिनों के लिए नई रेल मिलेंगी !

 

 

गोरखपुर, 09 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की

अतिरिक्त सुविधा हेतु 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष

गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा कोलकाता से 10

अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05060 लालकुआँ-कोलकाता साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक

प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 12.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 12.57 बजे, भोजीपुरा से 14.35 बजे,

पीलीभीत से 15.35 बजे, पूरनपुर से 16.32 बजे, मैलानी से 18.00 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 18.22 बजे,

लखीमपुर से 18.52 बजे, सीतापुर से 19.50 बजे, गोंडा से 22.45 बजे, बस्ती से 23.52 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर

से 02.00 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, तमकुही रोड से 04.52 बजे, थावे से 05.50 बजे,

सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, सोनपुर से 09.00 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से

10.10 बजे, समस्तीपुर से 11.20 बजे, बरौनी से 13.35 बजे, किऊल से 14.50 बजे, झाझा से 16.45 बजे,

जसीडीह से 17.52 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, चित्तरंजन से 19.10 बजे, आसनसोल से 19.47 बजे, दुर्गापुर से

20.19 बजे, बर्द्धमान से 21.33 बजे, बैण्डेल से 22.25 बजे तथा नैहाटी से 22.54 बजे छूटकर कोलकाता 23.55

बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05059 कोलकाता-लालकुआँ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर,

2026 तक प्रत्येक शनिवार को कोलकता से 05.00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 05.50 बजे, बैण्डेल से 06.17 बजे,

बर्द्धमान से 07.35 बजे, दुर्गापुर से 08.38 बजे, आसनसोल से 09.13 बजे, चित्तरंजन से 09.38 बजे, मधुपुर से

10.37 बजे, जसीडीह से 11.25 बजे, झाझा से 13.45 बजे, किऊल से 14.20 बजे, बरौनी से 16.30 बजे,

 

समस्तीपुर से 17.40 बजे, मुजफ्फरपुर से 18.45 बजे, हाजीपुर से 19.35 बजे, सोनपुर से 19.47 बजे, छपरा से

21.40 बजे, सीवान से 22.35 बजे, थावे से 23.20 बजे, तमकुही रोड से 23.55 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.32

बजे, कप्तानगंज से 01.32 बजे, गोरखपुर से 03.00 बजे, बस्ती से 03.58 बजे, गोंडा से 05.10 बजे, सीतापुर से

07.35 बजे, लखीमपुर से 08.40 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 09.12 बजे, मैलानी से 10.10 बजे, पूरनपुर से 10.54

बजे, पीलीभीत से 12.00 बजे, भोजीपुरा से 13.45 बजे तथा किच्छा से 14.35 बजे छूटकर लालकुआँ 15.45 बजे

पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04,

शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा

वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

 

(सुमित कुमार)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी