उत्तराखण्ड

डॉ गिरिश बने लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डॉ गिरीश बने लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

दिल्ली।लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने केएआईआईएमटी ग्रुप के चेयरमैन व हाई कोर्ट अधिवक्ता डॉ गिरीश को लोजपा (किसान प्रकोष्ठ) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया है। डॉ गिरीश घुगत्याल लंबे दशक से शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं से युवाओं को स्वावलंबी बनाने में अहम भूमिका निभाते चले आए हैं। वे इससे पूर्व योजना आयोग के सलाहकार भी रहे। चिराग पासवान ने देश भर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनपर खासा भरोसा जताया है। डॉ गिरीश देश भर में होने वाले विधानसभा चुनावों में लोजपा के लिए अहम भूमिका निभाएँगे। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार को देश भर में मजबूती से आगे बढ़ाना उनका प्रथम लक्ष्य है।

#LJP #uttarakhand